23.4 C
Indore
Monday, July 7, 2025
spot_img

उमरिया: ट्रक में लिफ्ट लेकर जा रही तीन महिलाओं की मौत

उमरिया।

जिले के बिरसिंहपुर पाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने की भीषण टक्कर में तीन महिलाओं की मौत हो गई। ये महिलाएं मजदूरी करके लौटते समय एक ट्रक में लिफ्ट लेकर यात्रा कर रही थीं। दुर्घटना में दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में से एक महिला की पहचान पार्वती बाई निवासी ग्राम बुढना जनपद पंचायत पाली के रूप में हुई है। अन्य दो महिलाओं की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी पहचान के लिए प्रयासरत है।

नगर निरीक्षक मदन लाल मरावी के अनुसार, यह हादसा पाली थाना क्षेत्र के जीरो रोड पर हुआ। एनएच 43 पर स्थित जीरो पॉइंट पर दो ट्रकों की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन महिलाओं की मौत हो गई। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि मृतक महिलाएं मजदूरी करके लौट रही थीं और बिरसिंहपुर पाली बस स्टॉप पर किसी वाहन का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एक ट्रक वहां पहुंचा, जिसमें उन्होंने लिफ्ट ली और आगे के सफर पर रवाना हो गईं। कुछ दूरी पर जाते ही दुर्घटना हो गई और तीनों महिलाओं की जान चली गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles