40 C
Indore
Friday, April 18, 2025
spot_img

संपादक संघ मध्यप्रदेश का नववर्ष पत्रकार मिलन-सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। संपादक संघ, मध्य प्रदेश द्वारा नव वर्ष पत्रकार मिलन-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़े पत्रकार संगठन, एनयूजेआई (नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया) में मध्य प्रदेश से पहले बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शर्मा का अभिनंदन किया गया। समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी श्यामलाल राजदेव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नवनिर्वाचित सदस्य महेंद्र दुबे और श्रीमती आभा निगम का भी सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल उपस्थित थे, जबकि अध्यक्षता संपादक संघ के प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश फरकिया ने की। कार्यक्रम के विशेष अतिथि नकुल पाटोदी थे। कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में कार्यकारी अध्यक्ष श्री चंपालाल गुर्जर ने स्वागत उद्बोधन में प्रकाश डाला। संचालन का कार्य महासचिव राजेश यादव ने किया।

इस दौरान इंदौर शहर के प्रमुख संपादक और वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles