32.7 C
Indore
Thursday, April 10, 2025
spot_img

महिला दिवस पर लाड़ली बहना योजना की मार्च 2025 किस्त होगी जारी

भोपाल, 8 मार्च 2025: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लाड़ली बहना योजना की मार्च 2025 की किस्त जारी की। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने एक सिंगल क्लिक के जरिए 1.27 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के खाते में लगभग 1552.73 करोड़ रुपये की राशि भेजी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्व-सहायता समूहों को बैंक ऋण राशि का वितरण किया और दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयूजीकेवाय) के तहत प्रशिक्षण प्राप्त बेटियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने भोपाल शहर में चलित जैविक हाट बाजार के तीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और मिशन के अन्य कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिला स्व सहायता समूहों द्वारा उनके उत्पादों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

महिलाओं का सम्मान

मुख्यमंत्री ने उन उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित किया जिन्होंने प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के क्षेत्र में समाजसेवा, सुरक्षा, वीरता और साहसिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय पुरस्कारों का वितरण भी किया गया, जिसमें राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार (2023), राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाजसेवा पुरस्कार (2023-24), रानी अवंति बाई वीरता पुरस्कार (2024) और विष्णु कुमार महिला एवं बाल कल्याण समाजसेवा सम्मान पुरस्कार (2024) शामिल थे।

नवाचारों और अभियानों का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण नवाचारों और अभियानों का शुभारंभ किया:

  1. मप्र ग्रामीण आजीविका मिशन के डिजिटल ई-न्यूज लेटर ‘आजीविका अनुभूति’ का विमोचन।
  2. सीहोर जिले के समूह सदस्यों को 200 ई-साइकिल का वितरण।
  3. छह प्रमुख शहरों में जैविक हाट का शुभारंभ: भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और धार।
  4. वित्तीय साक्षरता अभियान का शुभारंभ।
  5. डीडीयूजीकेवाय के तहत विशेष रूप से युवतियों के लिए पांच प्रशिक्षण बैच।
  6. आरसेटी के माध्यम से बालाघाट, डिंडोरी, अलीराजपुर जिलों में पारंपरिक कला एवं शिल्प के लिए कौशल प्रशिक्षण का शुभारंभ।
  7. डीडीयूजीकेवाय के तहत 1000 युवतियों को नियुक्ति पत्रों का वितरण।
  8. ‘पढ़ेंगे हम, बढ़ेंगे हम’ साक्षरता अभियान का शुभारंभ।
  9. भोपाल जिले के दो स्व-सहायता समूहों को प्रतीक स्वरूप 10-10 लाख रुपये का बैंक ऋण वितरण।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और राज्यमंत्री राधा सिंह भी उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles