28 C
Indore
Friday, April 18, 2025
spot_img

महेश्वर में कैबिनेट की बैठक: उज्जैन सहित 17 नगरों में शराब बंदी पर फैसला

खरगोन।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यटन को बढ़ावा देने के अभियान को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महेश्वर में साकार करने की पहल की है। पवित्र और पर्यटन नगरी महेश्वर में देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले हो सकते हैं। खासकर, राज्य के 17 नगरों में शराब बंदी को लेकर अहम निर्णय लिया जा सकता है।

बैठक से पहले, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्रिमंडल के सदस्य महेश्वर में मां अहिल्या को पुष्प अर्पित करने पहुंचे और उनकी राज गद्दी को नमन किया। इसके बाद सीएम घाट पर पहुंचकर मां नर्मदा को प्रणाम किया। इस बैठक में महेश्वरी साड़ी तैयार करने वाली महिला बुनकरों से संवाद भी किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में महेश्वर और पूरे प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए जाएंगे।

सीएम मंडलेश्वर में 982 करोड़ 59 लाख रुपये की महेश्वर-जानापाव उद्वहन सिंचाई योजना का शिलान्यास भी करेंगे, जिससे तीन जिलों को पानी मिलेगा। इस बैठक में 17 प्रकार के मालवी और निमाड़ी व्यंजन भी परोसे जाएंगे।

शराब बंदी पर महत्वपूर्ण निर्णय:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संकेत दिए हैं कि कैबिनेट बैठक में शराब पर प्रतिबंध लगाने का बड़ा ऐलान हो सकता है। यदि यह निर्णय लिया जाता है, तो उज्जैन सहित प्रदेश के 17 प्रमुख धार्मिक शहरों में शराब बंदी लागू की जा सकती है। इनमें अमरकंटक, महेश्वर, ओरछा, ओंकारेश्वर, मंडला, मुलताई, दतिया, जबलपुर, चित्रकूट, मैहर, सलकनपुर, मंडलेश्वर, मंदसौर, बरमान और पन्ना के नाम शामिल हो सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles