40 C
Indore
Friday, April 18, 2025
spot_img

JDU ने मणिपुर में BJP से समर्थन वापस लिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली – मणिपुर में जनता दल (यूनाइटेड) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) से समर्थन वापस ले लिया है। जेडीयू के एकमात्र विधायक मोहम्मद अब्दुल नासिर अब विपक्ष का हिस्सा होंगे। जेडीयू एनडीए गठबंधन का महत्वपूर्ण हिस्सा था।

हालांकि, जेडीयू के इस फैसले से बिरेन सिंह की सरकार को कोई खतरा नहीं है। कुछ दिन पहले, नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) ने भी बिरेन सिंह सरकार से समर्थन वापस ले लिया था।

गौरतलब है कि 2022 विधानसभा चुनाव में जेडीयू ने मणिपुर की छह सीटें जीती थीं, लेकिन पांच महीने बाद जेडीयू के पांच विधायकों ने भाजपा में शामिल हो गए थे। वर्तमान में भाजपा के पास 37 विधायक हैं, जिन्हें नगा पीपुल्स फ्रंट और तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है, जिससे भाजपा को विधानसभा में बहुमत हासिल है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles