40 C
Indore
Friday, April 18, 2025
spot_img

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आकाश में सात ग्रहों की अद्भुत परेड

भोपाल : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी की शाम शहर के खगोल प्रेमियों के लिए खास रहेगी। इस दौरान आकाश में सात ग्रह उपस्थित होंगे, जिसे सोशल मीडिया पर ग्रहों की परेड कहा जा रहा है। हालांकि, यह परेड सीधी कतार में नहीं होगी, बल्कि ग्रह आकाश में पूर्व से पश्चिम की ओर बिखरे हुए दिखाई देंगे।

विज्ञान प्रसारक और नेशनल अवार्ड विजेता सारिका घारू ने बताया कि सूर्यास्त के समय जब पश्चिम दिशा में सूर्य डूबेगा, उसी समय शनि (सैटर्न), बुध (मरकरी) और नेप्च्यून भी अस्त होंगे। इनसे ऊपर चमकता हुआ शुक्र (वीनस) नजर आएगा। इसके अलावा, ठीक सिर के ऊपर बृहस्पति (जुपिटर) और यूरेनस मौजूद रहेंगे, जबकि इनके पूर्व में लाल ग्रह मंगल (मार्स) दिखाई देगा।

कुछ वर्षों में बनता है ऐसा संयोग:
सारिका ने बताया कि सोशल मीडिया पर इसे दुर्लभ घटना के रूप में प्रचारित किया जा रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है। यह खगोलीय संयोग हर कुछ वर्षों में बनता रहता है। उदाहरण के लिए, जनवरी 2016 और अगस्त 2022 में चार ग्रह दिखे थे, और जुलाई 2022 में पांच ग्रह दिखाई दिए थे। अगली ‘ग्रह परेड’ अगस्त 2025 और अक्टूबर 2028 में होगी, जब चार और पांच ग्रह देखे जा सकेंगे। हालांकि, यह संयोग इस बार शाम के समय बन रहा है, जिससे इसे आसानी से देखा जा सकता है। इसलिए इस खास खगोलीय नजारें का आनंद लें और राष्ट्रीय विज्ञान दिवस को मनाएं।

कितने ग्रह देख सकेंगे उपकरण से:
सारिका के अनुसार, मंगल, बृहस्पति और शुक्र को बिना किसी उपकरण के आसानी से देखा जा सकता है। लेकिन बुध और शनि सूर्य की रोशनी में छिपे होने के कारण आसानी से नहीं दिखेंगे। वहीं, नेप्च्यून और यूरेनस को सिर्फ शक्तिशाली टेलीस्कोप से ही देखा जा सकता है। इस तरह, आम लोगों को सिर्फ तीन ग्रह ही साफ दिखाई देंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles