23.4 C
Indore
Monday, July 7, 2025
spot_img

गोंदिया में भीषण सड़क दुर्घटना: बस पलटने से 9 की मौत, 30 घायल

महाराष्ट्र। गोंदिया जिले के बिंद्रावन टोला गांव के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें राज्य परिवहन की बस पलट गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और लगभग 30 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को गोंदिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, बस एक मार्ग पर यात्रियों को लेकर जा रही थी, तभी अचानक एक बाइक सामने आ गई। बाइक को बचाने के प्रयास में बस ड्राइवर ने तेज मोड़ लिया, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 35 यात्री सवार थे, जिनमें से 9 की मौत हो चुकी है। घायलों की संख्या और बढ़ सकती है।

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और प्रत्येक मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने परिवहन प्रशासन को जल्दी से इस आदेश को लागू करने का निर्देश दिया।

हादसे के बाद बस के ड्राइवर का पता नहीं चल सका, और वह मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस और पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles