22.5 C
Indore
Monday, July 7, 2025
spot_img

भोपाल : लाड़ली बहनों के खाते में ट्रांसफर की किस्त

गीता पाठ का बन रहा वर्ल्ड रिकॉर्ड
भोपाल। मध्य प्रदेश में गीता जयंती के मौके पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की जा रही है। इस अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन लाल परेड ग्राउंड में किया जा रहा है, जहां पहली बार 5000 से अधिक आचार्य गीता के तृतीय अध्याय, कर्म योग का सामूहिक पाठ करेंगे। इस विशाल आयोजन को राज्य सरकार विश्व कीर्तिमान बनाने का दावा कर रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गीता जयंती के दिन भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और गीता की शिक्षाओं से प्रदेशवासियों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि सनातन संस्कृति को बल मिले। इस कार्यक्रम में श्रीमद्भगवद पुराण, गौ और गोपाल चित्र प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया है। इसके अलावा, मुंबई के साधो बैंड द्वारा भक्तिमय गीतों की सुरमई प्रस्तुति दी गई।

प्रदेश में आ रहे पर्यटकों को गीता की महिमा से अवगत कराने के लिए राज्य के होटलों में श्रीमद्भगवदगीता, वाल्मीकि रामायण और रामचरित मानस की एक-एक प्रति रखने की पहल भी शुरू की जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मोहन सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर मुख्यमंत्री जन-कल्याण पर्व और जन-कल्याण अभियान का शुभारंभ भी किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles