28.3 C
Indore
Sunday, July 6, 2025
spot_img

5 फरवरी को दिल्ली में मतदान, 8 को मतगणना

नई दिल्ली। दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों की तारीख का एलान आज दोपहर 2 बजे चुनाव आयोग द्वारा किया जाएगा। यह घोषणा दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की जाएगी, जिसमें मतदान और मतगणना की तारीख का खुलासा किया जाएगा।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राजधानी की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान संभव है, जो 5 फरवरी को आयोजित हो सकता है। वहीं, मतगणना 8 फरवरी को होने की संभावना जताई जा रही है।

दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटें हैं और पिछले 10 वर्षों से आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार है। 2015 में, दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटों पर विजय प्राप्त की थी, जबकि भाजपा को केवल 3 सीटें मिलीं और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था। इसके बाद, 2020 के विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की, 62 सीटों पर कब्जा किया, जबकि भाजपा को 8 सीटें मिलीं और कांग्रेस फिर से कोई सीट नहीं जीत पाई।

दिल्ली में बीते पांच वर्षों में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी हैं, जिनमें शराब नीति कांड शामिल है, जिसमें केजरीवाल सहित कई प्रमुख नेताओं की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा, केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर वोटर्स लिस्ट के मामले में आरोप लगाए हैं, और कहा है कि भाजपा केंद्र में अपनी सत्ता का गलत फायदा उठा रही है।

दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, और सभी की नजर अब चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles