26 नवंबर का दिन भारतीय इतिहास में बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी द्वारा भारतीय संविधान का निर्माण किया गया था। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टावर चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया।
26 नवंबर 1949 को बाबा साहेब ने संविधान ग्रंथ को लिखा था, जिसे आज भी हम अपने अधिकारों और कर्तव्यों का मार्गदर्शन मानते हैं। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी ने कहा कि भारत के नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा, और अवसर की समानता प्राप्त हो, साथ ही राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुनिश्चित करने के लिए हम दृढ़ संकल्पित हैं।
कांग्रेस के कर्मठ नेता सुरेंद्र मरमट ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए एक मजबूत संदेश दिया, वहीं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अन्नत नारायण मीणा ने भी संविधान दिवस पर शुभकामनाएं और बधाई दी।
संविधान दिवस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष रवि राय, अनंत नारायण मीणा, तराना जनपद अध्यक्ष अजीत सिंह ठाकुर, कांग्रेस के कर्मठ नेता सुरेंद्र मरमट, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू जाटवा, शहर कांग्रेस कमेटी महा मंत्री सबा कुरैशी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद देवव्रत यादव ने किया।