23 C
Indore
Monday, July 7, 2025
spot_img

Christmas : देशभर में चर्चों और बाजारों में चमकीली सजावट,’मेरी क्रिसमस’

नई दिल्ली, 25 दिसंबर 2024: क्रिसमस का पर्व भारत के विभिन्न शहरों में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। देशभर के चर्चों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर जगमगाती रोशनी और रंग-बिरंगी सजावट ने शहरों की खूबसूरती को बढ़ा दिया। क्रिसमस ईव पर चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया, जबकि बाजारों में दुकानदारों ने आकर्षक सजावट की और लोग एक-दूसरे को ‘मेरी क्रिसमस’ की शुभकामनाएं दे रहे थे।

रांची, मुंबई, पुडुचेरी, ओडिशा, जबलपुर जैसे शहरों में चर्चों की भव्य सजावट और मध्यरात्रि की प्रार्थनाएं देखने को मिलीं। लोग कैंडल लाइटिंग करते हुए और प्रार्थना करते हुए चर्चों में एकत्रित हुए। विशेष रूप से रांची, मुंबई, और कटक में चर्चों को खूबसूरत रोशनी से सजाया गया था।

मुंबई के कोलाबा में स्थित चर्च में भी मध्यरात्रि की मास का आयोजन किया गया। इस दौरान वहां श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। वहीं, पुडुचेरी में हर्ट बसिलिका चर्च में भी आधी रात को प्रार्थना के लिए लोग एकत्रित हुए।

क्रिसमस ईव पर सजे चर्च और बाजार
देशभर के चर्चों और बाजारों में विशेष सजावट की गई। रांची में सजाए गए चर्च में आकर्षक लाइटिंग और सजावट ने एक विशेष दृश्य प्रस्तुत किया। ओडिशा के कटक में भी 'आवर लेडी ऑफ मोस्ट होली रोज़री कैथेड्रल' में सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया गया, जिसमें लोग भाग लेने के लिए एकत्रित हुए।

देशभर में उत्साह और खुशी की लहर
देशभर में क्रिसमस के मौके पर दिखा विशेष उत्साह, और लोग इस खास दिन को खुशियों के साथ मनाने में व्यस्त थे। मार्केट्स में सजी हुई दुकानों ने त्योहार के माहौल को और भी खास बना दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles