26.8 C
Indore
Sunday, July 6, 2025
spot_img

12 साल बाद इंदौर के उसी आश्रम लौटा आसाराम

इंदौर।

आसाराम मंगलवार रात करीब 10 बजे खंडवा रोड स्थित अपने आश्रम पहुंचे। वे उपचार के लिए जमानत पर जेल से बाहर आए हैं और उनके साथ एक बड़ा अनुयायी काफिला भी था। आसाराम के आगमन की सूचना के बाद आश्रम में तैयारी की जा रही थी, लेकिन आश्रम से जुड़े सदस्य इस विषय में कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे थे।

यह वही आश्रम है जहां से 12 साल पहले आसाराम को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया था। रात के समय उनका काफिला सीधे आश्रम के भीतर प्रवेश कर गया, और आश्रम में अन्य लोगों की आवाजाही को बंद कर दिया गया। आश्रम से मिली जानकारी के अनुसार, आसाराम अगले कुछ दिनों तक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करेंगे, लेकिन इस दौरान अनुयायियों से मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं रखा गया है।

आसाराम गोधरा से सड़क मार्ग से इंदौर आश्रम पहुंचे हैं, और 14 जनवरी को राजस्थान हाई कोर्ट से उन्हें अंतरिम जमानत मिली थी। दुष्कर्म के मामले में उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles