28.2 C
Indore
Friday, April 18, 2025
spot_img

पुष्पा 2 एक्टर अल्लू अर्जुन गिरफ्तार

संध्या थिएटर भगदड़ में महिला की मौत पर बड़ा एक्शन

नई दिल्ली। फिल्म ‘पुष्पा 2’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में धूम मचा रही है, लेकिन इस बीच सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पर बड़ी कार्रवाई की गई है। हैदराबाद के संध्या थिएटर में 4 दिसंबर को फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान एक भगदड़ मच गई, जिसमें एक 35 साल की महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अब, पुलिस ने इस मामले में एक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

अल्लू अर्जुन और उनके बॉडीगार्ड संतोष को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार होने के बाद, उन्हें हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ले जाया गया है, जहां पुलिस इस मामले में उनसे पूछताछ करेगी। इस दुर्घटना पर अल्लू अर्जुन और उनकी टीम ने शोक व्यक्त किया था और महिला के परिवार से मिले थे। एक्टर ने मृतक महिला के परिवार को 25 लाख रुपये की मदद देने का वादा भी किया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles