23 C
Indore
Monday, July 7, 2025
spot_img

10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में बदलाव, अधिक लघु उत्तरीय प्रश्न होंगे

भोपाल: (MPBSE) माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बदलाव की घोषणा की है। इस बार परीक्षा में दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की बजाय दो अंकों वाले लघु उत्तरीय प्रश्नों की संख्या ज्यादा होगी। साथ ही, वस्तुनिष्ट प्रश्नों का हिस्सा 30 अंक का होगा।

परीक्षा पैटर्न के मुताबिक, 10वीं के प्रत्येक विषय का पेपर 75 अंक का होगा, जिसमें 25 अंक का आंतरिक मूल्यांकन भी शामिल होगा। वहीं, 12वीं के नॉन प्रैक्टिकल विषयों का पेपर 80 अंक का होगा और 20 अंक का आंतरिक मूल्यांकन होगा। प्रायोगिक विषयों का पेपर 70 अंक का होगा और 30 अंक का प्रैक्टिकल होगा।

इसके अतिरिक्त, स्कूलों में सैंपल पेपर से तैयारी करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। प्री-बोर्ड परीक्षाएं 16 जनवरी से आयोजित की जाएंगी, और स्कूलों में विशेष कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। कई स्कूलों में रविवार और त्योहार के दिन भी अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जा रही हैं, जिसमें कमजोर विद्यार्थियों को विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है।

CM Rise स्कूलों में कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें विशेष ध्यान दिया जा रहा है, और उनके लिए अतिरिक्त शिक्षक जिम्मेदार होंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles