हरियाणा की जीत पर दतियाभाजपा कार्यालय में भी बंटी जलेबिया, ज्यादा सदस्य बनाने वालो का हुआ सम्मान
भोपाल। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत व जम्मू काश्मीर में अच्छे प्रदर्शन का जश्न दतिया में भी मना। पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओ को जलेबी से मुंह मीठा कराया।इस अवसर पर डॉ मिश्रा ने कहा कि हरियाणा की जनता ने बात दिया है कि संविधान को लेकर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने झूठ फैलाया था। सदस्यता अभियान में उल्लेखनीय योगदान करने वाले पार्टी पदाधिकारियो को भी सम्मानित किया गया।
दतिया के भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओ से खचाखच भरे इस कार्यक्रम की शुरुआत हरियाणा चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक सफलता का जश्न जलेबी से एक दूसरे का मुँह मीठा कर मनाया गया।डॉ नरोत्तम मिश्रा ने सभी का जलेबी से मुँह मीठा कराया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ मिश्रा ने कहा कि आप सब इस बात को लेकर अपने को गौरवांवित महसूस कर सकते है कि आप विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के एक महत्वपूर्ण अंग है।आप सव देव दुर्लभ कार्यकर्ता है यही कारण है कि आप सब के परिश्रम व समपर्ण से आज सभी भाजपा से जुड़ना चाहते है। सदस्य्ता अभियान में अब तक करोड़ो लोग हमसे जुड़ चुके है और करोड़ो ही जुड़ने की कतार में है।आप सब इस अभियान में इसी समपर्ण से जुटे रहे इस बार हम नया इतिहास रचेंगे।
डॉ मिश्रा ने कहा कि हरियाणा चुनाव ने बता दिया है कि कांग्रेस कांग्रेस का सँविधान बदलने का झूठा प्रपंच अब देश जान चुका है। लोकसभा चुनाव में सविधान को।लेकर कांग्रेस ने झूठ बोलकर भ्रम फैलाया था। इससे कुछ आंशिक सफलता भी कांग्रेस को मिली। कुछ सीटे बढ़ाने में वह कामयाब भी रही। लेकिन सब जानते है कि झूठ की ज्यादा उम्र नही होती है हरियाणा की जनता ने यह साबित भी कर दिया है।वहां आरक्षित सीटों पर भाजपा को मिला भारी समर्थन इसका प्रमाण है।
डॉ मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस इसी तरह आने वाले महाराष्ट्र चुनाव में भी मुँह की खायगी क्योंकि जनता अब कांग्रेस का असलियत जान चुकी है।
डॉ मिश्रा ने इस अवसर पर भाजपा सदस्यता अभियान में रिकार्ड सदस्य बनाने वाले पार्टी पदाधिकारियो को सम्मानित भी किया।